Showing posts with label #IIFA Awards. Show all posts
Showing posts with label #IIFA Awards. Show all posts

Sunday, 26 June 2016

#IIFA Awards: बजरंगी भाईजान बेस्ट फिल्म, दीपिका बेस्ट एक्ट्रेस, जानें- किसे मिला कौनसा अवार्ड

आईफा फिल्म पुरस्कारों में बाजीराव मस्तानी ने धूम मचा दी है. सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता समेत 11 पुरस्कार बाजीराव मस्तानी ने जीते हैं, लेकिन फिल्म की हिरोइन दीपिका पादुकोण को बाजीराव मस्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ना चुने जाने का मलाल रह गया. दीपिका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार पीकू के लिए मिला है.
स्पेन के मैड्रिड शहर में 17 वें आईफा पुरस्कारों का ऐलान किया गया. अमिताभ बच्चन और इरफान खान के साथ आई फिल्म पीकू के लिए दीपिका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का आईफा पुरस्कार मिला, लेकिन दीपिका ने मीडिया से जो कुछ कहा उससे लगता कि उन्हें इस बात का मलाल है कि ये पुरस्कार उन्हें बाजीराव मस्तानी के लिए नहीं मिला.
दरअसल आईफा पुरस्कार समारोह में बाजीराव मस्तानी को 11 अलग अलग कैटेगरी में पुरस्कार मिले हैं. दीपिका पादुकोण इस फिल्म की हिरोइन थीं और अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म के हीरो थे. रणवीर सिंह को तो बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिल गया लेकिन दीपिका पादुकोण रह गईं.
फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ प्रियंका चोपड़ा ने भी अहम किरदार निभाया था. आईफा समारोह में प्रियंका चोपड़ा को भी सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया. वहीं इस समारोह में बाजीराव मस्तानी के लिए मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार से नवाजा गया है.
बाजीराव मस्तानी ने सबसे ज्यादा पुरस्कार जीत लिए लेकिन सर्वश्रेष्ठ फिल्म का तमगा सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान को मिला है. बजरंगी भाईजान फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने फिल्म की कामयाबी का सेहरा सलमान खान के सिर पर बांधा है.
अनिल कपूर के परिवार को इस आईफा समारोह में एक साथ दो पुरस्कार मिले हैं. पिछले साल आई फिल्म दिल धड़कने दो के लिए सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता का पुरस्कार अनिल कपूर को मिला है. तो वहीं, उनके बड़े भाई बोनी कपूर की पत्नी और बीते जमाने की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी को आईफा ने लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया है.
बेस्ट फिल्म: बजरंगी भाईजान
बेस्ट एक्ट्रेस: दीपिका पादुकोण  (पीकू)
बेस्ट एक्टर: रणबीर सिंह (बाजीराव मस्तानी)
बेस्ट डायरेक्टर: संजय लीला भंसाली (बाजीराव मस्तानी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: प्रियंका चोपड़ा (बाजीराव मस्तानी)
 बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: अनिल कपूर (दिल धड़कने दो)
बेस्ट स्टोरी: जूही चतुर्वेदी (पीकू)
 स्पेशल अवॉर्ड फॉर वुमन ऑफ द ईयर: प्रियंका चोपड़ा
 बेस्ट डेब्यू कपल अवॉर्ड: सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी (हीरो)
बेस्ट परफार्मेंस इन ए नेगेटिव रोल: दर्शन कुमार (NH10)
 बेस्ट परफॉर्मेंस इन कॉमिक रोल: दीपक डोब्रियाल (तनु वेड्स मनु रिर्टन्स)
बेस्ट डेब्यू (फीमेल): भूमि पेडनेकर (दम लगा के हईसा)
बेस्ट डेब्यू (मेल): विकी कौशल (मसान)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): मोनाली ठाकुर (गाना- मोह-मोह के धागे)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): पपोन (मोह-मोह के धागे)
बेस्ट लिरिक्स: वरुण ग्रोवर (दम लगा के हईसा)
बेस्ट स्क्रीनप्ले: कबीर खान, परवेज शेख, वी. विजेंद्र प्रसाद (बाजीराव मस्तानी)
बेस्ट एडिटिंग: ए. श्रीकर प्रसाद (तलवार)